Published On : Mon, Apr 24th, 2017

वसुंधरा दिवस पर मनपा और ग्रीन विजिल ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Advertisement


नागपुर
: वसुंधरा दिवस के अवसर पर नागपुर महानगर पालिका और ग्रीन विजिल फाउंडेशन ने चिल्ड्रन ट्राफिक पार्क में पर्यावरण सरंक्षण एवं नागरिक परिसंवाद अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत ग्रीन विजिल फॉउण्डेशन के सदस्यों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, अवैध पेड़ कटाई, नसैर्गिक सम्पदा का सरंक्षण, जल सरंक्षण, ऊर्जा बचत आदि विषयों पर चर्चा की। अभियान के दौरान विभिन्न पोस्टर्स एवं प्लेकार्ड्स के जरिए बच्चों को पर्यावरण संतुलित जीवन शैली के बारे में बताया गया। इस दौरान करीब 500 नागरिकों ने पर्यावरण सरंक्षण की शपथ ली।

ग्रीन विजिल के संस्थापक कौतुभ चटर्जी ने बताया की अर्थ डे सबसे पहले अमेरिका में 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। 1969 में कैलिफ़ोर्निया के सेंट बारबरा तट पर भयानक तेल फैलने का हादसा हो गया। जिसे देख तत्कालीन यू. एस सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने पर्यावरण सरंक्षण के महत्व को समझते हुए 22 अप्रैल को वसुंधरा दिवस मनाने का निर्णय लिया। आज विश्वभर के 84 देशों में यह वसुंधरा दिवस मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में विधायक अनिल सोले, पूर्व महापौर प्रवीण दटके मौजूद थे। इस अभियान को सफल बनाने में ग्रीन विजिल की सुरभी जैस्वाल, बिष्णुदेव यादव, मेहुल कोसुरकर, कल्याणी वैद्य, शीतल चौधरी, विकास यादव, अभय पौनीकर, श्रद्धा पांडे, मानसी त्रिपाठी, दादाराव मोहड़, मिताली उके, पूजा लोखंडे ने मदद की।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above