Published On : Fri, May 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

फुटपाथों पर होर्डिंग्स का ई-टेंडर रद्द

मनपा ने हाई कोर्ट में दिया हलफनामा दाखिल करने का आश्वासन
Advertisement

नागपुर: शहर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण और फुटपाथों की घटती उपलब्धता को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान नागपुर महानगर पालिका (मनपा) ने हाई कोर्ट को सूचित किया कि फुटपाथों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए जारी किया गया ई-टेंडर रद्द कर दिया गया है। साथ ही, मनपा ने एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में शपथ-पत्र (हलफनामा) दाखिल करने की बात भी कही है। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

यह जनहित याचिका सिटीजन फोरम फॉर इक्वेलिटी के अध्यक्ष मधुकर कुकड़े द्वारा दायर की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण से पैदल चलने वालों की सुरक्षा को खतरा हो गया है और शहर में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता तुषार मंडलेकर ने पैरवी की।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नीति बनाम कानून का सवाल
मनपा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एस.के. मिश्रा ने कोर्ट में दलील दी कि वर्ष 2001 में बनी विज्ञापन नीति के तहत फुटपाथों पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति थी और कोर्ट ने उस नीति को स्वीकार भी किया था। हालांकि, अब राज्य सरकार ने 2022 में एक नई विज्ञापन नीति लागू की है। मिश्रा का तर्क था कि जब पुरानी नीति को कोर्ट की मंजूरी प्राप्त है, तो मनपा को फुटपाथों पर होर्डिंग्स लगाने का अधिकार है।

इसके विपरीत याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मंडलेकर ने कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं, न कि विज्ञापन के लिए। उन्होंने हाल ही में मनपा द्वारा जारी किए गए टेंडर को अवैध और जनहित के खिलाफ बताया।

Advertisement

मनपा का हलफनामा और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी
मनपा द्वारा कोर्ट में पेश हलफनामे में कहा गया है कि 4 दिसंबर 2024 को एक टेंडर जारी किया गया था, जिसमें 78 स्थानों पर फुटपाथ के एक किनारे, जमीन से 15 फीट ऊंचाई पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति दी जानी थी। मनपा का दावा है कि इससे पैदल चलने वालों को कोई बाधा नहीं पहुंचेगी।

इससे पहले, 4 मार्च 2024 को एक समिति का गठन किया गया था, जिसे यह जांचने का निर्देश दिया गया था कि प्रस्तावित होर्डिंग्स से पैदल यात्री प्रभावित होंगे या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद 15 मार्च 2024 को प्रशासक द्वारा टेंडर को हरी झंडी दी गई थी।

हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कानून में इस प्रकार के प्रावधान का अभाव है, इसलिए 4 दिसंबर 2024 को निकाला गया यह टेंडर अवैध माना जाएगा।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges