Published On : Mon, Jul 1st, 2019

मनपा की लचर कार्यप्रणाली के कारण 4 अपार्टमेंट के लोगों की जान को खतरा

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका की लापरवाही के कारण और बारिश के मौसम में नाले का निर्माणकार्य शुरू करने से अपार्टमेंट के नीचे की जमींन कल की बारिश में खिसकने की वजह से यहाँ रहनेवाले नागरिकों की जान पर आफत बन गई है. मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के परिसर का यह मामला है. त्रिमूर्ति नगर स्थित भांगे लॉन, सरस्वती ले आउट के पास अर्जुन अपार्टमेंट, अभिषेक अपार्टमेंट, योगेश्वरी अपार्टमेंट और मामलेश्वर अपार्टमेंट के पास नाले का निर्माणकार्य नागपुर महानगर पालिका की ओर से एक महीने से शुरू किया गया था. लेकिन अब तक काम पूरा नहीं किया जा सका है. कल रात को हुई बारिश के कारण अपार्टमेंट से सटकर ही मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया है. जो बिल्कुल बिल्डिंग से सटकर ही है.

मिट्टी खिसक जाने की वजह से रात भर लोग अपने घरों में डर के मारे बैठे रहे. फायरब्रिगेड की ओर से अपार्टमेंट में रहनेवाले लोगो से अपार्टमेंट खाली करने के लिए भी कहा गया था. लेकिन ऐसे समय वे जाते तो कहा जाते. सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री की ओएसडी आशा पठान भी घटनास्थल पर पहुंची. इसके साथ ही प्रभाग के नगरसेवक भी घटनास्थल पर पहुंचे. मनपा की ओर से सोमवार से काम जोरो से शुरू किया गया है. नागरिकों ने मनपा के इस कार्य से नाराजगी जताते हुए कहा है कि एन बरसात में मनपा की ओर से निर्माण कार शुरू किया गया है. जिसके कारण लोगों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.