Published On : Fri, Mar 9th, 2018

शुभम लोखंडे की धमाकेदार डबल सेंचुरी के कारण कल्पतरु क्रीडा मंडळ की अनुराग क्रिकेट क्लब पर बड़ी जीत

Advertisement

Shubham Lokhande
नागपुर: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन अंतर्गत गझदर लीग ‘सी’ डीवीजन में डब्ल्यूसीएल रूबी क्लब के मैदान पर खेले गए ग्रुप ‘बी’ के पाचवें लिग मैच में कल्पतरू क्रीडा मंडल विरूद्ध अनुराग क्रिकेट क्लब के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें कल्पतरु क्रीडा मंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

फैसले को सही साबित करते हुए ओपनिंग करने आए शुभम लोखंडे ने आक्रामक ढंग से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 148 गेंदों का सामना करते हुए 29 चौके और 4 छक्कों के साथ नाबाद (208*) रनो की शानदार डबल सेंचूरी बनाई. और उनके बाद मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए आयुष बोधिले ने भी नाबाद(132) रनो के साथ टूर्नामेंट मे अपनी दूसरी सेंचुरी बनाई ओर कार्तिक देवडे ने भी तेजी से (58) रनों का विशेष योगदान दिया, जिसने कल्पतरू क्रीडा मंडल को ५० ओवर में 444 रनों के पहाड़ जैसे विशाल लक्ष तक पंहुचा दिया .

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर अनुराग क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब हुई और पूरी टीम मात्र 130 रन ही बना सकी. इससे कल्पतरु क्रीडा मंडल के हाथों 314 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा. कल्पतरु क्रीडा मंडल की ओर से आयुष बोधिले ने शानदार बल्लेबाजी के बाद घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हूए 6 विकेट लिए. वहीं मंगेश देवतले ने 2 विकेट लेते हुए कल्पतरु क्रीडा मंडल को बडी आसानी से जीत दिलवाई. जिससे कल्पतरु क्रीडा मंडल को गझदर लीग में लगातार पांचवीं जीत हासिल की.

Gold Rate
July 15 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud #Theft #WeddingScam #Photographer

शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment  #HotelFraud #crimenews

फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Justice

नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting #NagpurPolice

उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate #crimenews

ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges