नागपुर : शिवसेना की मांग पर बारिश से ध्वस्त कुछ सड़कों की दुरुस्ती कार्य त्वरित शुरू की गई.
शिवसेना पूर्व नागपुर की ओर से रविनीश पाण्डेय के साथ अरविंद सिंह राजपूत, छगन सोनवने, पप्पू कौशले, सन्नी अग्रवाल ने जीडीसीएल कंपनी के हेड इंचार्ज विजय कुमार के साथ भंडारा रोड पारडी नाका से एचबी टाउन चौक तक और वहां से कलमना मार्केट तक और वाठोडा रोड तक का मुआयना करके रोड दुरुस्ती का कार्य शुरू करवाया, जिसमें भंडारा रोड और कलमना रिंग रोड पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं उनको भरकर रोड लेवलिंग का काम शुरू कर दिया गया है.
इसमें कलमना थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तिजारे ने भी स्पाट पर पहुंचकर ट्राफिक कंट्रोल करवाने में पूरा सहयोग किया. ट्राफिक एपीआई गोडबोले अपनी टीम के साथ तैनात थे.
पाण्डेय ने बताया कि जनता की भलाई के लिए शिवसैनिक हर समय तैयार रहेंगे परंतु कंपनी जल्द से जल्द पूरे रोड के गड्ढे भरकर रोड लेवल करे एवं रोड निर्माण कार्य पूरा करे अन्यथा शिवसैनिक आंदोलन करेंगे.
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news





