Published On : Tue, Jul 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

हरियाणा के मेवात में अवैध खनन रोकने गए DSP को माफिया ने डंपर से कुचला, मौके पर ही मौत

Advertisement

हरियाणा में खनन माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है.जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने DSP पर गाड़ी चढ़ा दी. इससे डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बिश्नोई तावड़ू में तैनात थे. वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे. कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की. तभी उन्हें टक्कर मार दी गई. टक्कर डंपर से मारी गई थी. इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आईजी और नूह के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उन्हें खनन की जानकारी मिली थी. इसके बाद साढ़े 11 बजे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे. जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देखकर खनन माफियाओं ने भागने का प्रयास किया. इसी दौरान डीएसपी को टक्कर मारी गई है.

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि डीएसपी सिर्फ स्टाफ के साथ गए थे. उनके साथ पुलिस फोर्स नहीं था. मौके पर डंपर चालक तेज गति से कार को रौंदकर आगे बढ़ गया. इसमें सुरेंद्र बिश्नोई की मौत हो गई.

हरियाणा में खनन माफियाओं के दुस्साहस का यह पहला मामला नहीं है. बल्कि इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी हैं. इससे पहले सोनीपत में अवैध खनन करने वाले गिरोह ने स्पेशल इनफोर्समेंट टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था. इसमें सिपाही को पीट-पीटकर घायल कर दिया और एएसआइ की वर्दी फाड़ दी थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.