Published On : Sun, Jan 12th, 2020

दो आतंकियों के साथ पुलिस के डीएसपी हिरासत में

Advertisement

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में पुलिस ने दो आतंकियों के साथ एक पुलिस के एक डीएसपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक आतंकवादी और पुलिस दोनों एक ही कार में बैठे हुए थे. सेना और पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान डीएसपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कार को रोककर दोनों आतंकियों को गिफ्तार कर लिया. आतंकियों के अलावा ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है.

चेकिंग के दौरान DSP Devinder Singh के घर से कुछ हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गए हैं. घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की है. हिरासत में लिए गए डीएसपी की तैनानी श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थी.

आतंकियों के साथ मौजूद डीएसपी को लेकर अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस रणनीति के तहत गाड़ी में था. अभी तक इस मामले पर पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.