Published On : Mon, Jan 1st, 2018

थर्टी फस्ट नाइट में 770 लोगो पर ड्रंकन ड्राइव की कार्रवाई

Advertisement
Drunken Drive

Representational Pic

नागपुर: नये साल के जश्न के बीच हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए शहर में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया था। थर्टी फस्ट के सेलिब्रशन में लोग जमकर शराब पीते है। शराब के नशे में सड़क पर हुड़दंग न हो इसलिए बीती रात शहर भर में ड्रंकन ड्राइव अभियान चलाया गया जिसके तहत 770 लोगो पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई शहर के लगभग सभी इलाकों में हुई।

सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में इस वर्ष बीते वर्ष की तुलना में बढ़ोत्री हुई है। बीते वर्ष एक रात में 572 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। खास है की नागपुर में ड्रंकन ड्राइव के मामले राज्य की राजधानी मुंबई से ज़्यादा है। जहाँ 613 लोगों पर कार्रवाई की गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.