Published On : Fri, Feb 6th, 2015

अकोला : वारी के खोह में डूबने से दो छात्रों की मौत

Advertisement

drown
अकोला। बुलडाणा जिले के जलगांव जामोद स्थित शरद पवार तंत्र निकेतन के दो छात्रों की वारी स्थित खोह के गहरे पानी में डूबने से मौत होने की घटना गुरूवार दोपहर को घटी. इस घटना के कारण जलगांव जामोद
में शोक की लहर है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जलगांव जामोद के शरद पवार तंत्र निकेतन में शिक्षा ग्रहण करनेवाले राम प्रमोद खर्चे, राधेश्याम उद्धव पाटील, वैभव भास्कर चौधरी, आकाश लक्ष्मण सुरदुसे, योगेश सुपडा गव्हाले, चैतन्य दत्तात्रय डिवरे एवं नंदकिशोर पुंडलिक वानखडे नामक सात विद्यार्थियों का दल शाला में जाने के बजाय हनुमानजी के दर्शन हेतु वारी हनुमान पहुंचा. इसी बीच कुछ छात्र आसरा माता मंदिर के सामने स्थित गहरे खोह में नहाने गए. 19 वर्षीय चैतन्य डिवरे एवं नंदकिशोर वानखडे को चूंकि तैरना नहीं आता था इसलिए उत्साह में खोह के गहरे पानी में उतरे दोनों छात्र पानी में डुब गए. घटना की जानकारी छात्र राधेश्याम पाटील ने हिवरखेड पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुचकर दोनों छात्रों के शव पानी से बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए तेल्हारा ग्रामीण अस्पताल रवाना किया. जानकारी मिलते ही तेल्हारा के थानेदार अनंत पुर्णपात्रे ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया. पुलिस ने अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है. आदिनाथ गाठेकर मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.