Published On : Thu, Apr 2nd, 2015

कन्हान-पिपरी के प्रभाग 1 और 2 में पिने के पानी की समस्या

Advertisement


गत पांच महीनों से नागरिक परेशान

कन्हान (नागपुर)। विगत कुछ महीनों से कन्हान-पिपरी नगर परिषद के प्रभाग क्र. 1 और 2 में पिने के पानी की आपूर्ति अव्यवस्थित और दुषित होने से इस प्रभाग के नागरिक परेशान है. गर्मी की शुरुवात में ही पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है. बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद ध्यान नही ले दे रही. पिने के पानी की समस्या तुरंत नही सुलझी तो सत्ता पक्ष में बैठे भाजपा को मतदाता नागरिकों का सामना करना पड़ेगा.

कन्हान-पिपरी नगर परिषद के प्रभाग क्र. 1 के नागरिकों को विगत महीने से नल का पानी नही आने से नागरिकों को पिने का पानी और रोज के इस्तेमाल के लिए पानी बाहर से लाना पड़ता है. शिवनगर के प्रभाकर लुहुरे से रायपुर के घर तक तथा चव्हाण से आंबुलडुके तक पानी नही पहुंच पाता. इंदिरा नगर पानी की टंकी पूरी नही भरती. इस टंकी में रात तक 2 मीटर पानी भरता है. इस टंकी में कम से कम 5 मीटर पानी भरना चाहिए. पानी के कम दबाव से और कुछ लिकेज से इस परिसर में कुछ भी पानी नही मिलता. प्रभाग क्र. 1 में इंदिरा नगर में इंदिरा नगर पानी टंकी और प्रभाग क्र. 2 हनुमान नगर पानी टंकी से पानी की आपूर्ति समस्या से इस क्षेत्र के नागरिक ज्यादा ही परेशान हुए है. वहीं ऊपर से गर्मी बढ़ रही है.

कन्हान पिपरी में पानी आपूर्ति योजना पर अबतक अधिक प्रमाण खर्च करके भी पानी की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है? ये प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है. वास्तव शासन प्रशासन ने कन्हान-पिपरी पानी समस्या की जाँच करके दोषियों पर कार्रवाई करके पानी समस्या सुलझाए ऐसी मांग नगरवासियों ने की है. न.प. प्रशासन ने प्रभाग क्र.1 और 2 में शिवनगर, नाका नं.7, राधाकृष्ण नगर, तुकाराम नगर, इंदिरा नगर, हनुमान नगर, जवाहर नगर, गणेश नगर, रामनगर, लोहिया ले-ऑऊट परिसर के नागरिक को नियमित शुद्ध पानी मिले ऐसी मांग प्रभाकर लुहुरे, चिंतामन खवले, दत्तात्रय राउत, मनोहर धोटे, उमेश माहुरे, सुखदेव धोटे, हरिभाऊ धांडे, सचिन वाखाडे, पंजाब कोमटे, लक्ष्मण रायपुरे, कैलास ठाकरे, रामभाऊ कोचे, बाल्या कोहले, गुरुदेव भुसारी, रविंद्र रायपुरे, रॉबिन निकोसे आदि अन्य नागरिकों ने की है.
Bhandrawati water problem

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.