Published On : Wed, Jul 6th, 2016

रिमझिम फुहारे मतलब फुटाला तालाब के किनारे बीयर और दारू पीने वालों की मौज

Advertisement

खुले आम हो रहा है कानून का उल्लंघन
पुलिस को शिकायत का इंतजार

Beer botle in Futala Lake
नागपुर:
आसमान में काले-काले बादल और रिमझिम फुहारों के बीच किसी जलाशय को निहारने का सुख मन को से सुकून भर देता है, लेकिन यदि आप नागपुर शहर के फुटाला तालाब के किनारे खड़े हों और मौसम के विविध सुखरूपों का आनंद ले रहे हों और आपकी इस मेजबानी पर बीयर और दारू की पार्टी करते युवाओं की नजर लग जाए तो? आप मौसम की खुशगवारी के बावजूद गुस्से और आक्रोश से भर उठेंगे। इन दिनों यही हो रहा है फुटाला तालाब के पास। लोगबाग खुशगवार मौसम का आनंद लेने सपरिवार अथवा मित्रों, सखियों के साथ फुटाला तालाब के किनारे पहुँचते हैं और वहाँ शराब पार्टी की मौज में टल्ली युवाओं की धींगामुश्ती से उनका सारा आनंद कपूर बनकर उड़ जाता है। युवा इतनी बेपरवाही से खुलेआम कानून का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थल पर शराब की पींगे लगा रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ रखे किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

नागपुर टुडे की टीम ने फुटाला तालाब परिसर में जाकर देखा तो तालाब के किनारे शराब और बीयर की बोतलों से भरे पड़े हैं। खुलेआम शराब पी रहे जब एक युवक से पूछा गया तो उसने कहा, ‘हल्की-हल्की बारिश हो रही हो, एक बीयर की बोतल हो, गरम-गरम चखना हो तो और फिर क्या चाहिए।’ यानी इस युवक को मौसम के बेहतरीन रूप से कुछ लेना-देना नहीं, उसे तो यह खुशनुमा मौसम बस पीने का बहाना दे रहा है।

नागपुर टुडे की टीम ने जब इस संबंध में अंबाझरी थाने के यातायात विभाग के पुलिस सब इंस्पेक्टर एम.आर. पांडे से बात की तो उन्होंने फुटाला तालाब परिसर में युवाओं की शराब-पार्टी की बात को टालते हुए बस इतना कहा कि उनका विभाग इस परिसर में आने-जाने वाले हर किसी पर नजर रखता है और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करता है। उनका कहना है कि इस संबंध में यदि किसी की शिकायत मिलती है तो उस पर भी गौर किया जाएगा।

गौरतलब है कि फुटाला तालाब के कोने पर अमरावती रोड के पास एक बीयर शॉप हैं, जहाँ से बीयर खरीदकर युवक मजे से फुटाला तालाब के किनारे बैठकर पार्टी करते हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.