Published On : Tue, Nov 18th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

एक करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर, पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर

Advertisement

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान तेज़ी से जारी है। इसी बीच सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी राजे भी मुठभेड़ में मारी गई है। इसके अलावा डीकेएसजीसी मेंबर नक्सली शंकर के भी ढेर होने की सूचना है।

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली क्षेत्र में हुई, जहां सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों ने पुष्टि की है कि कुल छह माओवादी मारे गए हैं, जिनमें एक शीर्ष नक्सली नेता भी शामिल बताया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। घने जंगलों में कंबिंग ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में आंध्र–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर माओवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस ने अभियान तेज किया था।

राज्य के DGP हरीश कुमार गुप्ता हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.