Published On : Sat, Jan 10th, 2015

अकोला : डा. रणजीत पाटील जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Advertisement

Ranjit Patil
अकोला। महाराष्ट्र शासन ने एक आदेश के तहत आज सभी जिलों की जिला नियोजन समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं. उसके तहत अकोला जिले के पालकमंत्री डा. रणजीत पाटील की नियुक्ति जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष के रूम में की गई है.

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला नियोजन समिति के चुनाव को लेकर जिला परिषद में सरगर्मिया तेज हो गई है. जिले के पालकमंत्री के रूप में नियुक्त मंत्रियों की महाराष्ट्र जिला नियोजन समिति अधिनियम 1998 की धारा 3 की उपराध 4 में किए गए प्रावधान अनुसार संबंधित जिल के नियोजन समिति अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है.

अकोला जिले के पालकमंत्री तथा गृह राज्यमंत्री डा. रणजीत पाटील की नियुक्ति अकोला जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में की गई है. इसी प्रकार वाशिम जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष भी डा. रणजीत पाटील ही रहेंगे. वही बुलढाणा जिले के पालकमंत्री एकनाथ खडसे की नियुक्ति बुलडाणा जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष के तौर पर की गई है. विशेष यह है कि अकोला जिले में जिला नियोजन समिति में जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए प्रक्रिया आरंभ की गर्इं है. इस संदर्भ में जिला परिषद सदस्यों की सूची भी जाहिर की गर्इं है. इस संदर्भ में कोई आपत्ति दर्ज न किए जाने पर शनिवार को जिला नियोजन समिति चुनाव की अधिसूचना घोषित होने की संभावना है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.