Nagpur: अपर पुलिस महासंचालक ङॉ. के. वेंकटेशम शहर के नए पुलिस आयुक्त होंगे. मौजूदा पुलिस आयुक्त एस.पी. यादव का अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के पद पर मुंबई तबादला किया गया है. एक सप्ताह से उनके तबादले की अटकलें लगाई जा रही थीं. ङॉ. वेंकटेशम अपर पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षण व विशेष दल) के पद पर कार्यरत हैं.
एस.पी. यादव ने 18 मार्च 2015 को शहर पुलिस आयुक्त की कुर्सी संभाली थी. वह 17 माह तक यहां रहे. काफी समय से पुलिस आयुक्त के तबादले की चर्चा चल रही थी. इस दौड. में कई अधिकारियों के नाम लगातार सामने आ रहे थे. मुख्यमंत्री का शहर होने से पुलिस आयुक्त की कुर्सी हासिल करने के लिए ‘लॉबिंग’ भी चल रही थी. हाल में हुए कुछ घटनाक्रमों से प्रशासन काफी चिंतित था. सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह पहले ही बडे. स्तर पर पुलिस आयुक्त का तबादला किए जाने का फैसला हो गया था. डॉ. वेंकटेशम का नाम ‘फाइनल’ करके सरकार ने ‘मिस्टर क्लिन’ का चेहरा पसंद होने को प्राथमिकता दी.
डॉ. वेंकटेशम भारतीय पुलिस सेवा की 1988 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने अपने ‘कैरियर’ की शुरुआत गोंदिया से की थी.
Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT
₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg₹ 2,31,200/-
Platinum
₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above