Published On : Thu, May 3rd, 2018

नागपुर की डॉ. मृणालिनी मिलिंद फडणवीस बनी सोलापुर यूनिवर्सिटी की कुलपति

Advertisement

Dr Mrunalini Fadnavis VC of Solapur University
नागपुर/मुंबई: नागपुर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मृणालिनी मिलिंद फडणवीस को सोलापुर विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। गुरुवार को राज्यपाल तथा कुलाधिपति सी विद्यासागर राव ने डॉ. मृणालिनी की कुलपति पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया। डॉ. मृणालिनी कार्यकाल कार्यभार स्वीकारने के बाद पांच साल या फिर 65 वर्ष आयु पूरी करने तक इस पद पर बनी रहेंगी। सोलापुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन. एन. मालदार का कार्यकाल 10 दिसंबर 2017 को खत्म हो गया था। उसके बाद से ही सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नितीन करमलकर सोलापुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

अर्थशास्त्र और एकॉनोमेट्रिक्स विषय में एमए के अलावा पीएचडी की डिग्री हासिल
डॉ. मृणालिनी ने मध्यप्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और एकॉनोमेट्रिक्स विषय में एमए के अलावा पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उनके पास अध्यापन और शोध के अलावा प्रशासन का लंबा अनुभव है। राज्यपाल ने सोलापुर विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी. वेंकटरामा रेड्डी की अध्यक्षता में समिति गठित की थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.