Published On : Sat, Sep 1st, 2018

विदर्भ में पहली बार एडवांस्ड डिप्लोमा इन एक्स- रे रेडिओग्राफी एंड अल्ट्रा सोनोग्राफी टेक्निक्स कोर्स की शुरुआत

Advertisement

नागपुर : राष्ट्रसंत तुकडोजी रीजनल कैंसर हॉस्पिटल की ओर से (एमएसबीटीई) महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा एक नया कोर्स शुरू किया गया है. जिसका नाम एडवांस्ड डिप्लोमा इन एक्स- रे रेडिओग्राफी एंड अल्ट्रा सोनोग्राफी टेक्निक्स है.

इस कोर्स की अवधि डेढ़ साल की है और इसके लिए बीएससी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने की तारीख 8 सितम्बर 2018 है. बीएससी में फिज़िक्स, केमिस्ट्री, माइक्रोबॉयोलॉजी, लाइफसाइंस, जूलॉजी, बायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री विषय लेनेवाले विद्यार्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं. इसमें प्रवेश के नियम और फी स्ट्रक्चर एमएसबीटीई के अनुसार ही होंगे.

इसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थी प्रॉस्पेक्टस हॉस्पिटल से ही प्राप्त कर सकते हैं और इसको ऑफलाइन ही हॉस्पिटल में भरकर देना होगा. इसके लिए विद्यार्थी हॉस्पिटल में संपर्क कर सकते हैं. इस कोर्स की खासबात यह है कि महाराष्ट्र में केवल रत्नागिरी में ही यह कोर्स है लेकिन अब नागपुर में भी इसकी शुरुआत होने से इसमें एडमिशन करना विद्यार्थियों के लिए आसान हो गया है और वे अब इसका लाभ ले सकते हैं.

इस कोर्स के विषय में और अन्य कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सब्रजित दासगुप्ता और उपसंचालक डॉ. बी.के. शर्मा ने बताया कि रत्नागिरी के बाद यह दूसरा हॉस्पिटल है. जहां यह शुरू किया गया है.

Advertisement

डॉ. शर्मा का कहना है कि रोजगार की दृष्टि से भी साइंस के विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है. उन्होंने बताया कि लैब टेक्निशन और रेडियोथेरेपी की सीटें फुल हो चुकी है.

एडवांस्ड डिप्लोमा इन एक्स- रे रेडिओग्राफी एंड अल्ट्रा सोनोग्राफी टेक्निक्स का कोर्स कम जगहों पर होने की वजह से भी इसका महत्व बढ़ चुका है. समय कम होने की वजह से विद्यार्थी इसमें एडमिशन ले सकते हैं. डॉ. शर्मा ने बताया कि 8 सितम्बर से पहले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं.

शमानंद तायडे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.