Published On : Thu, Dec 26th, 2019

वीडिओ : स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम बढ़ाना ही एकमात्र विकल्प : डॉ. अनूप मरार

Advertisement

नागपुर– 2019 में नए तरीके के प्रकृति ने इन्फेक्शन ईजाद किए है। अभी जो इन्फेक्शन आए है वो रूटीन एंटीबायोटिक्स से भी कंट्रोल नहीं हो रहे है। आज सबसे ज्यादा जरुरी है शरीर की इम्युनिटी बढ़ाना। पहले जो गोलियों से ठीक किया जाता था अब वह नहीं हो पा रहा है।

पहले मलेरिया दिखाई देता था, इस वर्ष डेंगू देखने को मिला। मलेरिया इस वर्ष देखने को नहीं मिला है। लाइफस्टाइल में बदलाव हुआ है। ऑटो इम्युनिटी से अपनी बॉडी ही अपने विरोध में रिएक्ट कर रही है। नई बीमारिया यह ऑटो इम्यून है।

इस तरह के ऑटो इम्यून डिसऑर्डर देखने को मिल रहे है। यह जानकारी ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अनूप मरार ने दी। वे ‘नागपुर टुडे ‘ से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान पैदल चलने, धुप में चलने अपनी रूटीन पद्धति पर जीवन जीने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह सब अपनी रोजाना की जिंदगी में अपनाने से आप हॉस्पिटल से दूर रह सकते है।

Advertisement

उन्होंने बताया की डॉक्टरों के लिए अब सबसे बड़ा मुद्दा है की पहले जो बीमारियां ट्रीट होती थी अब वह नहीं हो पा रही है। हमें बीमार पड़ने पर दवाई लेने की आदत छोड़ इम्यून सिस्टम बढ़ाना होगा। विदेश में इतनी आसानी से दवाई नहीं मिलती है। लेकिन हमारे यहां कोई भी दवाई आसानी से मिल जाती है। उन्होंने भोजन पद्दति, व्यायाम पर भी चर्चा की और उसके महत्त्व को बताया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.