Published On : Sat, Oct 11th, 2014

नागपुर : विकास कार्यों के प्रतिबिम्ब हैं डाॅ.अनीस अहमद

Advertisement


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने की सराहना

anees ahmed rally
नागपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने का कि विधानसभा चुनाव में मध्य नागपूर की जनता के लिए पहली पसंद बन चुके कांग्रेस के उम्मीदवार डाॅ. अनीस अहमद को विकास कार्यों का प्रतिबिम्ब कहा जाने लगा है. मध्य नागपूर की सारी बस्तीयों से बखूबी परिचीत डाॅ. अनीस अहमद अपने कार्यकाल में इतने विकास कार्यों को पूर्ण करवा चुके है, जिनको जागरुक मतदाता आज तक भुला नही पाए है. डाॅ. अनीस के समर्थन में प्रचार सभाओं को संबोधित करने के बाद चव्हाण ने उनकी शानदार जीत होने का विश्वास व्यक्त किया.

चव्हाण ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सत्ता संभाले हुए करीब चार महीने पूर्ण होने जा रहे है. न केवल महाराष्ट्र बल्कि हरियाणा की सभाओं में रोज एक नया लालीपाॅप देने के कारण आम जनता के कान पकने लगे है. पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी 15 अक्टुबर को महाराष्ट्र की जनता भाजपा, शिवसेना, बसपा सरीखी सांप्रदायिक ताक्तों को सबक सिखाएगी एवं दूध का दूध, पानी का पानी वाला हिसाब भी चुकता कर जाएगी. चव्हाण ने मध्य नागपूर में अनेक बस्तिायों का दौरा भी किया.

‘फालोअप’ सराहनीय:- रीता बहुगुणा
कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. अनीस अहमद की सराहना करते हुए कहा कि वे महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में मंत्रीपदों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखुबी निभा चुके है. जनहित से जुडे कार्य जब तक पूरे नही होते तब तक उनको समाधान नही मिलता. आधे अधुरे विकास कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए उनका ‘फालो अप’ की सदैव सराहना होती है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.