Published On : Sat, Jun 19th, 2021

दाभा में 50 बेड के अस्पताल के लिए 20 करो़ड़ का DPR

Advertisement

– नगरसेविका का प्रयास को तरजीह दी महापौर तिवारी ने

नागपुर – समूचे दाभा प्रभाग-12 के नागरिकों के लिए नागपूर महानगर पालिका का अपना एक अत्याधुनिक अस्पताल दाभा में शुरू करने का अनुरोध किया जा रहा था. महापौर दयाशंकर तिवारी ने नगरसेविका दर्शनी धवड़ के अनुरोध को त्वरित स्वीकार करते हुए पिछले दिनों इस अस्पताल को मंजूरी दे दी थी.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दाभा स्थित महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनपा के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. इस अस्पताल के लिए ‘फालोअप’ करने के इरादे से शुक्रवार को महापौर दयाशंकर तिवारी से आज हुई चर्चा में यह सूचना मिली कि मनपा की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान(NUHM) के तहत महानगरपालिका ने 50 बेड के अस्पताल के लिए 20.93 करोड़ का विस्तृक कार्य रिपोर्ट (डीपीआर) बना लिया है.

इसे जल्दी ही राज्य सरकार को भेज कर इसकी मंजूरी ली जाएगी. महापौर के आग्रह पर राज्य सरकार से भी फालोअप अब शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से जल्द ही इस मुद्दे पर भेंट कर इसका काम

जल्द से जल्द शुरू कर उसे पूरा करने का अनुरोध किया जाएगा.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement