Published On : Fri, Jul 21st, 2017

पीली नदी के डीपीआर खर्च में रु. 39.90 लाख की राशि को स्थायी समिति की मंजूरी

Advertisement


नागपुर:
केंद्र सरकार के राष्ट्रीय नदी संवर्धन योजना के तहत नाग नदी का प्रदूषण निर्मूलन प्रस्ताव (डीपीआर) राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार के निर्देश पर दोबारा डीपीआर मेसर्स एनजेएस इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने तैयार किया था। इसमें सिर्फ नाग नदी का ही समावेश था। फिर इस प्रस्ताव में पीली नदी को भी शामिल किया गया। जिसके बाद सरकार ने नाग नदी, बोरनाला, पीली नदी के लिए 1252.33 लाख रुपए के प्रस्ताव को तत्वतः मंजूरी दी। निधि की उपलब्धता के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय में मामला विचाराधीन है।

केंद्र 60%, राज्य सरकार 25% व मनपा 15% राशि इन योजना को देना तय हुआ था। डीपीआर में पीली नदी जोड़ने से डीपीआर तैयार करने वाली कम्पनी मेसर्स एन जेएस इंजीनियर्स इंडिया को उनके साथ किए गए करार के हिसाब से 67.41 लाख रुपए और पीली नदी के लिए 39.90 लाख रुपए दिया जाना आवश्यक है। समिति अध्यक्ष जाधव ने जानकारी दी कि आज पीली नदी के डीपीआर खर्च की राशि 39.90 रुपए में अतिरिक्त खर्च को मंजूरी प्रदान की गई।

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत स्वर्गीय अनुसयाबाई काले स्मृति महिला परामर्श केंद्र मनपा के सभी जोन में शुरू करने सबंधी आज स्थाई समिति की बैठक में चर्चा हुई। चर्चा के बाद समिति अध्यक्ष संदीप जाधव ने निर्देश दिया कि बैठक के दौरान विषय संबंधी ‘जीआर’ का पठन किया जाए। साथ ही विभाग की खामियाओं पर भी चर्चा हुई। इस संदर्भ में उप समिति का गठन किया जाएगा, जिसका गठन का अधिकार समिति अध्यक्ष को दिया गया। फिर ‘ईओआई’ निकाला जाएगा। मेरिट के आधार पर केंद्र संचालन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंत में सम्पूर्ण रिपोर्ट स्थाई समिति को सौंपी जाएगी।

-बैठक में प्रभाग 29 ‘अ’ हंसापुरी लाल बिल्डिंग से शेख बारी चौक तक 29.69 लाख रुपये खर्च कर सीमेंट सड़क व आरसीसी पाइपलाइन बिछाने के कार्य को मंजूरी दी गई। यह ठेका मेसर्स अमित कंस्ट्रक्शन को मिला है।

-प्रभाग 7 अंतर्गत मानकापुर दहनघाट में एलपीजी शवदाहिनी बनाने के िलए सांसद निधि अंतर्गत 46.18 लाख रुपए का ठेका मेसर्स दीप कंस्ट्रक्शन को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Advertisement

-प्रभाग क्रमांक 63 अंतर्गत आयोध्या नगर के सड़क डामरीकरण का ठेका 53.05 लाख रुपए का मेसर्स ग्लोबल इंजीनियरिंग वर्क को दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

-प्रभाग क्रमांक 17 अंतर्गत दहनघाट में एलपीजी शवदाहिनी के निर्माण के लिए 46.18 लाख रुपए का ठेका मेसर्स दीप कंस्ट्रक्शन ऐ नाम मंजूरी प्रदान की गई।

-राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान अंतर्गत तेलंगखेड़ी आयुर्वेदिक दवाखाना परिसर में नई इमारत के निर्माणकार्य का ठेका मेसर्स जान्ह्वी इंटरप्राइजेज को 39.31 लाख रुपये में देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

-मनपा हॉटमिक्स प्लांट विभाग की जरूरत की सामग्रियों की खरीदी का ठेका मेसर्स आर बी केवलरामनी और मेसर्स एम जी केवलरामनी को दो बराबर के साझेदारी में दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई,यह ठेका 1 करोड़ 60 लाख 96 हजार 216 रुपए का है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.