Published On : Wed, Apr 1st, 2020

घर -घर जाकर प्रसाद वितरण

Advertisement

नागपुर: स्थानीय जरीपटका स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर समिति द्वारा (आहूजा पेपर मार्ट के सामने जरिपटका) कोरोना की विकराल समस्या को ध्यान में रखकर विगत 3 दिनों तक नवरात्र के दौरान प्रसाद के पैकेट ईट भट्टों, इटारसी पुलिया और मजदूर कालोनियों में घर-घर जाकर वितरित किए गए.

कार्यकर्ताओं व भक्तों में इस दौरान काफी उत्साह बना रहा. इस आयोजन की सफलतार्थ बाबू गंगवानी, जगदीश खुशालानी, किशोर गेहानी, श्याम चेलानी, चंदू गोपानी और बालक मंडली ने विशेष प्रयास किए.

यह धार्मिक उपक्रम, नवरात्र के पश्चात भी लाकडाउन के दिनों में भी निरंतर शुरू रहने की जानकारी मंदिर समिति ने दी. अष्टमी के हवन में सभी भक्तों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस पुनीत कार्य में सहभागी होने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.