Published On : Thu, Sep 30th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

वीडियो: जीवन में अपनी प्रतिबद्धता, तटस्थता और अखंडता से कभी समझौता न करें – युवा डीसीपी लोहित मतानी ने यूपीएससी 2020 टॉपर्स को दी सलाह ।

Advertisement

नागपुर: युवा डीसीपी लोहित मतानी मानते है कि, किसी भी आईएएस या आईपीएस अधिकारी में उनके प्रमुख गुण यानी अपने कर्तव्य के प्रति उनकी कड़ी प्रतिबद्धता, तटस्थता और अखंडता है ।

उन्होंने अबतक के अपने विविध अनुभवों को साझा करते हुए 2020 की यूपीएससी परीक्षा में उतीर्ण हुए सभी नवोदित आईपीएस और आईएएस को सलाह देते हुए कहा ” मैं हाल ही में यूपीएससी 2020 के नवोदित सभी टॉपर्स और भविष्य के उम्मीदवारों से अपने प्रशासनिक करियर में इन मूल्यों से कभी समझौता न करने का आग्रह करना चाहूंगा ” पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लोहित मतानी आगे मशविरा देते हैं कि एक प्रशासनिक अधिकारी को विभिन्न सरकारी विभागों में सेवा करते हुए हमेशा निष्पक्ष और अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार बने रहना चाहिए ।

नागपुर टुडे से विशेष बातचीत में डीसीपी मतानी ने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी को क्रैक करते हुए सेल्फ स्टडी, करंट अफेयर्स के महत्व पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विशेषतः महाराष्ट्र राज्य के यूपीएससी टॉपर्स को भी बधाई दी है।

यहां देखें वीडियो:

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.