Published On : Wed, Feb 19th, 2020

डोनाल्ड ट्रंप को बदबू न आए इसलिए यमुना में मिला रहे गंगा का पानी

Advertisement

नागपुर– आगरा (Agra) के ताजमहल को कौन नहीं जानता? ताजमहल (Tajmahal) की खूबसूरती की दीदार करने दुनियाभर से लोग आते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ खास है. इस बार इसका नजारा लेने आ रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ) जाहिर है डोनाल्ड ट्रंप घूमते हुए ताजमहल के पीछे की तरफ जाएंगे, जहां यमुना (Yamuna) बहती हैं. यमुना की गंदगी की हालत पूरी दुनिया को पता है.

उससे आती हुई बदबू से लोगों की हालत खराब हो जाती है. ट्रंप को बदबू न आए, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नया कदम उठाया है. उत्तर प्रदेश सरकार की सिंचाई विभाग ने फैसला लिया है कि वह यमुना में बुलंदशहर के गंगा नहर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ेगा. ताकि यमुना थोड़ी साफ और बहती हुई दिखाई पड़े. पानी में बहाव बढ़ेगा तो बदबू कम होगी. ट्रंप 23 से 26 फरवरी तक भारत में रहेंगे.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उनका ज्यादातर समय दिल्ली में ही बीतेगा. लेकिन ये भी संभावना है कि ट्रंप अहमदाबाद या आगरा जा सकते हैं. इसलिए ऐसे में दोनों शहरों को चमकाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि बुलंदशहर से छोड़ा गया पानी 21 फरवरी तक आगरा के यमुना नदी तक पहुंच जाएगा. इससे यमुना नदी की पर्यावरणीय स्थिति में काफी ज्यादा सुधार आने की उम्मीद है.सिंचाई विभाग का कहना है कि उसका प्रयास ये है कि 24 फरवरी तक यमुना में गंगाजल का बहाव लगातार बना रहे. इससे यमुना में घुले ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी.

यमुना का पानी इससे पीने लायक तो नहीं होगा लेकिन इससे बदबू में कमी आने की पूरी संभावना है. हैरतअंगेज बात ये है कि पर्यावरण के लिए काम करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि गंगा का पानी यमुना में डालने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. एक-दो दिन के लिए यमुना को थोड़ा ठीक किया जा सकता है लेकिन हमेशा के लिए नहीं.

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges