Published On : Wed, Nov 9th, 2016

यूएस राष्ट्रपति चुनावः ट्रंप ने रचा इतिहास, हिलेरी क्लिंटन को करारा झटका

Advertisement

trump-1

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे. यूएस नेटवर्क्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में ‘बड़ा फेरबदल’ करते हुए रिपब्लिकन ट्रंप ने डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को आश्चर्यजनक रूप से पछाड़ दिया, और उनकी जीत में फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना तथा ओहायो जैसे अहम राज्यों में मिली जीत का महती योगदान रहा.

इससे पहले, अमेरिका में मंगलवार को हुई वोटिंग के खत्म होने के साथ ही आने शुरू हुए एक्ज़िट पोलों में लगभग शुरू से ही डोनाल्ड अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी पर बढ़त बनाए हुए थे. अमेरिका के 240 साल के इतिहास में प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने का सपना देख रहीं डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन को ज़ोरदार झटके देते हुए रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप प्रमुख राज्य ओहायो के बाद फ्लोरिडा और उत्तरी कैरोलिना में भी जीत हासिल की थी.

ट्रंप को ऊटा, आयोवा, फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिणी कैरोलिना, केन्टकी, वेस्ट वर्जीनिया, इंडियाना, ओकलाहोमा, टेनेसी, अलाबामा, मिसीसिपी, टेक्सास, कन्सास, व्योमिंग, उत्तरी डकोटा, दक्षिणी डकोटा, अरकान्सास, नेब्रास्का, लूसियाना, मोन्टाना, ओहायो, मिसूरी, जॉर्जिया तथा इदाहो राज्यों में जीत हासिल हुई.

दूसरी ओर, हिलेरी क्लिंटन को वरमॉन्ट, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, मैसाच्यूसेट्स, मेरीलैंड, डेलावर, इलिनॉयस, रोड आईलैंड, न्यूजर्सी, न्यूयार्क, कनेक्टिकट, न्यू मैक्सिको, वर्जीनिया, कोलोराडो, कैलिफोर्निया, ओरेगॉन, वॉशिंगटन, नेवाडा तथा हवाई में जीत मिली.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.