Published On : Sat, Feb 2nd, 2019

नागपुर विमानतल पर ऑटो वालों का दबदबा

Advertisement

नागपुर: नागपुर विमानतल पर प्राधिकरण की उचित व्यवस्था के बावजूद सुरक्षा प्रशासन की लापरवाही से यात्रियों और उनके परिजनों को ऑटो चालकों द्वारा अकारण परेशान किए जाने की खबर हैं।

विमान से आवाजाही करने वाले और ऐसे ग्राहकों के लेने या छोड़ने के लिए परिसर में आने वाले चार पहिए वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पार्किंग के ठेकेदार सिर्फ परिसर में प्रवेश करने के बाद शुल्क लेकर परिसर को रामभरोसे छोड़ देते है। आने जाने वाले वाहनों को क्रम और खाली पार्किंग में कतारबद्ध वाहन खड़ी करने में मदद नहीं करते। जिसके कारण इसी परिसर में ऑटो लगाने वाले कार पार्किंग की जगह अपनी मनमानी से ऑटो खड़ी ही नहीं बल्कि कार पार्किंग के लिए जगह खाली करने के मांग पर परेशान करते है। इस संबंध में यात्रियों,परिजनों और त्रस्टो ने पार्किंग के ठेकेदार और विमानतल प्राधिकरण से शिकायतें भी की,लेकिन वे भी ऑटो चालकों का पक्ष लेने की जानकारी मिली है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.