Published On : Sat, Sep 4th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया से घरेलू हवाई उड़ान का रास्ता साफ, DGCA ने जारी किया लायसेंस

Advertisement

लैंडिंग और प्रस्थान के नियमित उपयोग के लिए बिरसी एयरपोर्ट हुआ अधिकृत

गोंदिया। गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट को विमानन नियामक महानिदेशालय (GDCA) ने गुरुवार 2 सितंबर को लायसेंस जारी कर दिया है इसके साथ ही इस हवाई अड्डे से देश में घरेलू व कार्गो उड़ानों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि उड़ानों के संचालन में लाइसेंस का ना होना यह बाधा उत्पन्न कर रहा था , जिसके चलते एयरलाइंस कंपनियां उड़ान के लिए आने से कतरा रही थी इस मसले को लेकर नई दिल्ली में सीविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गोंदिया- भंडारा के लोकसभा सांसद सुनील मेंढ़े ने मुलाकात कर बिर्सी (गोंदिया) एअरपोर्ट से हवाई यात्रा तथा कार्गो विमान सेवा मे आ रही तांत्रिक बाधाएं दुर कर शीघ्र परिचालन शुरू करने हेतू निवेदन किया गया जिसके बाद GDCA द्वारा बिरसी एयरपोर्ट की जांच के बाद लाइसेंस जारी किया गया है।

Advertisement

इसके साथ ही बिरसी एअरपोर्ट से प्रवासी तथा कार्गो हवाई सेवा बहाल करने हेतु एयरलाइंस कंपनियों को उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट से डोमेस्टिक व कार्गो दोनों प्रकार की उड़ान होगी सूत्रों की मानें तो कई एयरलाइंस कंपनियों से उड़ान के लिए बातचीत चल रही है।

कभी भी उड़ान के लिए तैयार है अब बिर्सी एयरपोर्ट

गोंदिया को महानगरों से जोड़ने वाली हवाई सेवा शुरू की जाए ऐसी मांग पिछले कई वर्षों से चल रही थी अब बिरसी एयरपोर्ट ने संचालन की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा ली है ।

ARFF यह हवाई सेवा की कैटेगरी है , यह हवाई पट्टी की लंबाई -चौड़ाई और वहां मौजूद सुविधाओं के आधार पर तय होती है। ARFF लाइसेंस लैंडिंग और प्रस्थान के नियमित स्थान के रूप में उपयोग करने के लिए बिरसी एयरपोर्ट को अधिकृत करता है।

गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से किसी भी शहर के लिए उड़ान सेवा हो सकती है मतलब देश के दूसरे शहरों से यहां विमान आ जा सकेंगे।
विशेष उल्लेखनीय है कि पूरे इंडिया में जितने भी एयरलाइंस और एयरपोर्ट हैं उनको संचालन की अनुमति लेना है तो उन्हें परमिशन डीजीसीए के माध्यम से ही मिलती है जो अब गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट को मिल चुकी है और इसके लिए सांसद सुनील मेंढे द्वारा अथक प्रयास किए गए।

…रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.