Published On : Wed, Jan 14th, 2015

अचलपुर : जलापूर्ति पाइप लाइन में निकला कुत्ता

Advertisement


संतप्त लोगों ने थाने में दी रिपोर्ट

Achalpur
अचलपुर (अमरावती)।
यहां चावलमंडी परिसर में जलापूर्ति पाइप लाइन खुदाई के बाद पाइप लाइन में मरा कुत्ता दिखाई देने से लोगों में नप प्रशासन के खिलाफ जनआक्रोश भडक़ गया. लोगों ने सीधे अचलपुर थाने में रिपोर्ट देकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. नपा प्रशासन के माध्यम से शहर में जलापूर्ति का काम होता है. 4 दिनों से अचलपुर शहर  में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी, जिसकी शिकायत लोगों ने नपा प्रशासन को की. मंगलवार को चावलमंडी परिसर में रहने वाले नगरसेवक संजय धमेले के घर के पास पाइप लाइन दुरुस्ती के लिए खुदाई काम किया. इस खुदाई के दौरान पाइप लाइन में से कुत्ते की सड़ी गली शव मिला.

इस बात से संतप्त होकर सैकड़ों लोग वहां इकठ्ठा हो गये. सूचना पर नगरध्यक्ष रंगलाल पहलवान व अचलपुर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस ने लोगों को शांत किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलापूर्ति करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर थाने में रिपोर्ट दी. वहीं रंगलाल पहलवान ने भी पूरे प्रकरण की जांच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.