Published On : Wed, Jan 14th, 2015

धामणगांव रेलवे : सेवानिवृत्त शिक्षक के घर सेंध

Advertisement


3 लाख का माल उड़ाया

धामणगांव रेलवे (अमरावती)। यहां राठी नगर में सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में चोरों ने सेंध लगाकर 3 लाख के स्वर्ण आभूषण उड़ा लिये. मंगलवार की दोपहर चोरी की बात सामने आने से हडक़ंप मच गया. राठी नगर निवासी माणिकराव सदाशिव लवनकर (65) सेवा निवृत्त शिक्षक है. 10 जनवरी को वह बेटे के घर अमरावती गये थे.

इस दौरान बंद मकान का ताला तोडक़र चोरों ने भीतर प्रवेश किया. यहां अलमारी से सोने के आभूषण व 20 हजार कैश उड़ा ली. मंगलवार की दोपहर माणिकराव घर लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला. सूचना पर दत्तापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कर फिंगरप्रिन्ट एक्सपर्ट को बुलाया. चोरों ने 2 सोने की चैन, 2 सोने के मंगलसूत्र, 2 अंगुठी समेत 92 ग्राम सोने पर हाथ साफ किया है. पुलिस रिकार्डधारी आरोपियों की तलाश कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.