Published On : Wed, Jun 26th, 2019

महिला डॉक्टर का बैग छीनने वाला गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: अजनी थानांतर्गत हनुमाननगर परिसर में बीते सप्ताह दुपहिया वाहन पर सवार आरोपी ने डाक्टर युवती से उसकी बैग छीन ली थी. पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लूटा गया माल जब्त किया. पकड़ा गया आरोपी छापरूनगर चौक निवासी मनोज सोमनाथ गवई (20) बताया गया.

19 जून की शाम हनुमाननगर निवासी डा. मयूरी चंद्रकांत सालुंखे (22) मेडिकल कालेज से अपने घर जा रही थी. हनुमाननगर परिसर में आरोपी पीछे से दुपहिया वाहन पर आया और मयूरी के कंधे पर टंगी बैग छीनकर भाग निकला. बैग लैपटाप, 2 एटीएम कार्ड, आईडी और पैनकार्ड सहित 30,100 रुपये का माल रखा था. पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की.

जांच में पता चला कि मनोज ने वारदात को अंजाम दिया है. उसे छापरूनगर चौक से गिरफ्तार किया गया. घर की तलाशी लेने पर बैग और लैपटाप बरामद हुआ. पुलिस ने वारदात में उपयोग किया गया दुपहिया वाहन भी जब्त कर लिया.

डीसीपी राजतिलक रौशन के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर एच.एल. उरलागोंडावार, ए.पी. सिद, पीएसआई संजय चप्पे, हेडकांस्टेबल सिद्धार्थ पाटिल, शैलेष बड़ोदेकर, भगवती ठाकुर, आशीष राऊत, हंसराज और दीपक तारेकर ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.