Published On : Thu, Dec 5th, 2019

डॉक्टर ने किया महिला से रेप

Advertisement

असिस्टेंट युवती ने कराया यौन शोषण का केस दर्ज

गोंदिया| डॉक्टर के पेशे को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है क्योंकि वह मरीज की जान बचाता है लेकिन एक डेंटल चिकित्सक ने इस पेशे को इस कदर कलंकित कर दिया कि अब रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया है तथा आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस उसकी रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना गोंदिया जिले के देवरी में घटित हुई आरोपी डॉक्टर ने अपनी असिस्टेंट महिला कर्मचारी को क्लीनिक के अंदर हवस का शिकार बना डाला, इस दौरान आरोपी ने चुपके से महिला की अंतरंग पलों की तस्वीर खींच ली तथा घटना के बारे में किसी से जिक्र करने पर उन तस्वीरों को वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी तहसील निवासी 20 वर्षीय महिला यह नौकरी के सिलसिले में आरोपी डॉक्टर के देवरी स्थित डेंटल क्लीनिक में कार्यरत थी इस दौरान आरोपी उस पर अभद्र कमेंट करता था , धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ती गई तथा 19 सितंबर 2019 से 14 अक्टूबर के दौरान आरोपी ने सुना मौका पाकर क्लीनिक के अंदर महिला से जबरन शारीरिक संबंध प्रस्थापित किए तथा पीड़िता के चुपके से फोटो निकाल लिए और उसे वायरल करने की धमकी देते क्लीनिक और अपने घर में महिला का यौन शोषण किया ।

Advertisement

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने देवरी निवासी 44 वर्षीय आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376 (2) (के) ( एन) 354 , 506 सह कलम 3 ( 2 ) ( वी ) 3 ( आय ) ( डबल्यू ) ( 1 ) ( 2 ) 3 (2) ( 5-अ ) अनुसूचित जाती जमाती अत्याचार प्रतिबंधक कायदा का जुर्म 4 दिसंबर को दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जांच देवरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री प्रशांत ढ़ोले कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.