Published On : Fri, Mar 1st, 2019

Video : यू-ट्यूब पर फिर चढ़ा हनी सिंह का खुमार, 8 साल बाद भी हिट है ‘ब्राउन रंग’ सॉन्ग

Advertisement

नई दिल्ली : पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यो यो हनी सिंह के गानों ने तहलका मचाया था. हनी सिंह ने अपने रैप और गानों की शरुआत यू-ट्यूब से की थी. हनी सिंह का गाया गाना ‘ब्राउन रंग’ आज भी उनके फैंस के बीच काफी हिट है. हनी सिंह ने इस गाने की रिलीज के आठ साल बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि जब ये गाना रिलीज हुआ था तो यू-ट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड करने वाला पहला पंजाबी गाना बना था.

हनी सिंह ने अपने फैंस के साथ ये बात शेयर करते हुए बताया कि क्या आपको पता है कि ‘ब्राउन रंग’ सॉन्ग 2012 में यू-ट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड करने वाला पहला पंजाबी गाना बना था.

डांस नंबर्स के लिए फेमस रहे हनी सिंह ने पिछले साल फिर से ग्लैमर इंडस्ट्री में कमबैक किया है. बता दें कि अपनी शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए हनी सिंह ने रिहेबिलिटेशन सेंटर का सहारा लिया. वहां से निकलने के बाद हनी सिंह एक बार फिर म्‍यूजिक की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वह लगभग 2 साल बायपोलर डिऑर्डर का शिकार रहे हैं. हाल ही में हनी सिंह दीपिका और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्‍शन में नजर आए थे, जहां उन्‍हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. लेकिन हनी सिंह ने कई हिट नंबर्स के साथ धमाकेदार वापसी की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.