Published On : Wed, Feb 5th, 2020

परीक्षाओ के दौरान सोशल मीडिया से न फैलाएं गलत जानकारी

Advertisement

सीबीएसई ने जारी किया नोटिफिकेशन

नागपुर– सीबीएसई की 10वी और 12वी की 2020 की परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होने जा रही है। बोर्ड की ओर से परीक्षा सुचारु रूप से हो इसके प्रबंध किए जा रहे है। इसके साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया के द्वारा फेक वीडियो, मेसेजेस, और यू-ट्यूब, फेसबुक और ट्विटर द्वारा गलत प्रचार किया जाता है.

जिसके कारण विद्यार्थी, अभिभावक और आम नागरिको में ग़लतफ़हमी बन जाती है। ऐसी किसी भी तरह भ्रम बनाने और कुछ भी गलत सोशल मीडिया में फैलाने पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की सूचना सीबीएसई बोर्ड ने जारी की है।

बोर्ड ने भी आम नागरिकों से यह अपील की है की वे 2020 की परीक्षाओ के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड के साथ सहयोग करे और अफवाहों को फैलाने में भाग न ले और आधारहीनता पर विश्वास न करे। सीबीएसई ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.