Published On : Tue, Jul 6th, 2021

नियम के बाहर दस्तावेज़ न माँगे शालाएँ प्रवेश समिति,निडर होकर पालक दस्तावेज़ प्रस्तुत करे

Advertisement

नागपूर: मुफ़्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया की आज दिनांक से ६जुलाई को URC1 की बैठक पटवर्धन स्कूल में ली गई बैठक की अध्यक्षता श्री भास्कर झोड़े उप शिक्षण अधिकारी व हीरामन कुमरे सेक्शन ऑफ़िसर तथा मोहम्मद शाहिद शरीफ़ चेयरमैन आर टी ई एक्शन कमिटी और सदस्यों की उपस्थिति में बैठक ली गई जिसमें 1848 लॉटरी के संदर्भ में जानकारी ली गई

जिसमें 1028 पालको ने दस्तावेज़ स्कूलों में जमा कराया उसी आधार पर स्कूलों द्वारा निरस्त किये गए आवेदनों के निर्णय लिया गया और पालकों की शिकायत के विषय में भी चर्चा की गई जिसमें तलाक़शुदा महिलाएँ तथा जाति प्रमाण पत्र ,जन्म तारीख़ और त्रुटियों के विषय में निर्णय लिया गया पालकों से ऑनलाइन शुल्क नहीं लिया जाएगा इसी प्रकार किसी भी प्रॉस्पेक्ट आदि ख़रीदने की शर्त पर प्रवेश रोकना नियम का उल्लंघन है

और ऐक्टिविटी फ़ीस भरने की शर्त पर ही आवेदन को स्वीकार करना यह भी नियम का उल्लंघन है सिंगल मदर और अपंग विद्यार्थी के विषय में भी निर्णय लिया गया है पालक निडर होकर अपने आवेदन स्कूलों में जमा कराएं और स्कूलों द्वाराआवेदन स्वीकार नहीं होने पर समिति से संपर्क करें ।

प्रस्तावना मनीषा सोनेतके ने रखा और आभार प्रदर्शन प्रकाश बलबूते ने किया है और सम्मानीय सदस्य उपस्थित प्रेमचंद राउत (समन्वयक आर टि ई )हेमराज फूलके,राम लोनदे ,सचिन हार्डके ,प्राचार्य हेमा सकदेव ,इफतेकार अहमद,आबिद शेख़, प्रफुल्ल मेश्राम और शिक्षक थोटे उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.