पलक्कड़: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को झंडा फहराने से रोकने वाले केरल के पलक्कड़ के डीएम समेत 5 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को सामान्य ट्रांसफर प्रक्रिया करार दिया है।
पलक्कड़ के जिला प्रशासन ने किसी भी सरकारी स्कूल या राज्य सरकार से वित्त प्राप्त स्कूल में किसी राजनेता के झंडा फहराने पर रोक लगाई थी। जिसके बाद पलक्कड़ के डीएम ने संघ प्रमुख को सरकारी स्कूल में झंडा फहराने से रोक दिया था। हालांकि बाद में भागवत ने वहां स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहरा दिया।
जिला प्रशासन ने इसके लिए स्कूल प्रशासन को एक मेमो जारी किया था। मेमो में कहा गया था कि चूंकि स्कूल राज्य सरकार के सपोर्ट से चलते हैं, इसलिए किसी भी स्कूल में किसी राजनेता का झंडा फहराना सही नहीं है।
मेमो में कहा गया था कि स्कूल में तिरंगा केवल कोई शिक्षक या लोगों द्वारा चुना गया कोई व्यक्ति ही फहरा सकता है। कलेक्टर के आदेश के बाद भी आरएसएस प्रमुख ने स्कूल में जाकर तिरंगा फहराया। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत ने जिस स्कूल में झंडा फहराया वह आरएसएस के सपोर्ट से चलाया जाता है।
ASTRO BUZZ | Weekly Talk – Episode 3 | 23–29 August Predictions
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
चीनी की महंगाई पर अनोखा आंदोलन! पेट्रोल पंप पर बांटी चीनी #SugarPrice...
चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! #sugarprices #SugarHoarding #MaharashtraNews #newsupdate




