Published On : Fri, Nov 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

संविधान दिवस पर डीएलएसए करेगी रैली का आयोजन

Advertisement

नागपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संविधान दिवस के अवसर पर कानूनी जागरूकता रैली का आयोजन किया है। शनिवार 26 नवंबर को सुबह 9ः30 बजे जिला न्यायालय से संविधान चौक तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।

इस रैली का उद्देश्य समाज के नागरिकों में कानूनों के प्रति जागरूकता पैदा करना और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लागू योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देना है।

रैली का उद्घाटन मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एसबी अग्रवाल करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज वरिष्ठ स्तर के जज जयदीप पाण्डेय ने बताया कि इस रैली में पैनल अधिवक्ता, विधि के छात्र, विधिक स्वयंसेवक एवं न्यायिक कर्मचारी गण भाग लेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.