Published On : Fri, Oct 14th, 2016

तीन वर्ष में राज्य के दिव्यांगों को बनाएंगे सक्षम : मुख्यमंत्री

Advertisement
cm fadnavis

File Pic

 

नागपुर : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तीन साल के भीतर राज्य की सभी दिव्यांगों सक्षमीकरण की बात कही है। नागपुर में दिव्यांगों को कृतिम अंगों के वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि तीन वर्ष के भीतर राज्य के सभी दिव्यांगों तक सरकार खुद पहुँचेगी और उन्हें आवश्यकता अनुसार कृतिम अंगो और सामग्री उन तक पहुँचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहाँ कि दिव्यांग किसी अंग से अपाहिज हो सकते है, पर उनका मनोबज और जज़्बा किसी सामान्य व्यक्ति की ही तरह होता है। दिव्यांगों में खास प्रतिभाएं होती है जिसे निखारने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुगम्य भारत अभियान शुरू किया है। राज्य सरकार इस योजना में अपनी अहम भागेदारी निभाएगी। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के मार्फ़त राज्य भर में दिव्यांगों को खोजा जायेगा और उन्हें सरकार कृतिम अंग मुहैय्या कराएगी।

नागपुर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सामाजिक न्याय विभाग और जिला अपंग पुनर्वसन केंद्र के माध्यम से अस्थीव्यंग दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निशुल्क कृतिम अंग और साहित्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 14 से 25 ऑक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर के माध्यम से जिले के तीन हजार व्यक्तियों को मुफ्त में कृतिम अंग और साहित्य का वितरण किया जायेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने इस शिविर का यशवंत स्टेडियम में उद्घाघाटन किया। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति देश भर में विकलांगो के सक्षमीकरण का काम करती है। समिति डॉ बाबासाहब आंबेडकर जीवन में खास स्थान रखने वाली पांच जगहों का चुनाव कर वहाँ शिविर लगाने की योजना बनाई है। इसी के अन्तर्गत नागपुर में भी यह शिविर लगाया गया। मुख्यमंत्री ने समिति के सेवाभाव की प्रशंशा करते हुए उनके माध्यम से राज्य भर में दिव्यांगों के लिए इसी तरह काम करने की बात कही।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को कृतिम अंगों और सामग्री का वितरण भी किया।

Advertisement
Advertisement
कशेडी घाट में भारी भूस्खलन, यातायात बंद ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कशेडी घाट में भारी भूस्खलन, यातायात बंद ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

सुप्रिया सुळे ने सरकार पर साधा निशाना #maharashtranews #politicsnews #supriyasule #newsupdate #news

सुप्रिया सुळे ने सरकार पर साधा निशाना #maharashtranews #politicsnews #supriyasule #newsupdate #news

आळंदी में पूर, चारों पुल पूरी तरह जलमग्र ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

आळंदी में पूर, चारों पुल पूरी तरह जलमग्र ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

वारणा नदी उफान पर, खेतों में भरा पानी ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

वारणा नदी उफान पर, खेतों में भरा पानी ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #maharashtra

समीर मेघे: मौसम की मार, सदन पर असर #nagpurnews #barish #flight #vidhansabha #newsupdate

समीर मेघे: मौसम की मार, सदन पर असर #nagpurnews #barish #flight #vidhansabha...

जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस आक्रामक #nagpurnews #congress #jatiya  #janaganana #politics #news

जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस आक्रामक #nagpurnews #congress #jatiya #janaganana #politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges