Published On : Wed, May 29th, 2019

तपती गरमी में प्रभाग 12 में नागरिकों के बीच छांछ वितरण

Advertisement

नागपुर: नौतपा शुरू होते ही नागपुर की गर्मी 47 के ऊपर जा चुकी है. इसी को देखते हुए प्रभाग 12 में अलग-अलग स्थानों पर मसलन हनुमान मंदिर दाभा, गंगा नगर चौक, आकार नगर, भवानी चौक, देशराज नगर, पर युगल विदावत ने अपने मित्रों के साथ मिलकर छास वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है. आगे भी इसी तरीके के अलग-अलग चौक पर छाछ वितरण किया जाएगा. किसी विशेष अतिथि को ना बुलाते हुए बस्ती के ही आसपास के बुजुर्ग लोगों के हाथ से व बच्चों के हाथ से छाछ वितरण शुरू कराया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुर्गा लाहोरी, गुड्डू नेताम, दीपक शिवनकर, करण ठाकुर, मुकेश सिंदोरिया, राहुल मिश्रा, विकी ठाकुर, योगेश मून, नितिन व्यास व ओम गुप्ता ने अथक प्रयास किए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.