Published On : Tue, Nov 27th, 2018

मनपा नागपुर में सीजनल टीचरों की भर्ती में गड़बड़ी

Advertisement

नागपुर: मनपा द्वारा 18 अक्टूबर 2018 को समाचार पत्रों में शिक्षकों की सीजनल भरर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था. विज्ञापन के मुताबिक 23 -24 अक्टूबर को उमिदवारों के इंटरव्यू लिए गए. विज्ञापन में खुला और आरक्षित पदों का ब्योरा दिया गया था लेकिन उम्मीदवार का चयन करते समय आरक्षित पदों पर खुले वर्ग के उम्मीदवारों का चुनाव किया गया जो सरकारी निर्देश तथा नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है. विज्ञापन में आरक्षित पद खुले वर्ग से भरे जाएंगे इस शर्त का भी उल्लेख नही है.

मनपा के शिक्षा अधिकारी से बात करने के बाद विभाग के संबंधित बाबू ने समाचार पत्र की गलती बताने में देरी नहीं की और चुनाव प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार केवल आयुक्त के पास होने का हवाला दे डाला. इस समस्या को महापौर, आयुक्त के सामने रखा गया है तो हो सकता है नियमों का सम्मान करने वाले आयुक्त भर्तियों को रद्द करके संबंधित बाबू को कहीं और स्थानांतरित करे ताकि वर्षों से हो रही अनियमितता पर अंकुश लगाया जा सके.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.