Published On : Wed, Nov 4th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पुराने बोरवेल के मैनटनेंस व फ्लशिंग के कार्यो की जिल्हाधिकारी ने दी अनुमती: NVCC

संतप्त नागरिकांचा ४ तास रास्ता रोको,
Advertisement

नागपूरच्या गोधनी रोडवर भरधाव टिप्परने महिलेला चिरडले; चिमुकला जखमी,२० दिवसांत दुसरा बळी!

हाल ही में प्रशासन द्वारा इस वर्ष नागपुर जिले हुई कम बारिश के कारण पानी बचाव कार्यो के तहत बोरवेल खोदकाम के पूर्ण बंदी के निर्देश जारी किए थे। तद्हतु विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स के प्रतिनिधी मंडल ने नागपुर जिले के मा. पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर जी बावनकुले के साथ जिल्हाधिकारी श्री कुमार जी आर्शीवाद से भी उनके कार्यालय में मुलाकात कर बोरवेल खोदकाम बंदी के आदेश के कारण नागरिकों को पानी की होने वाली समस्याओं को देखते हुये आदेश में राहत देने का निवेदन किया।

जिल्हाधिकारी श्री कुमार आर्शीवाद ने चेंबर के निवेदन का तुरंत संज्ञान लेकर मा. श्री पालकमंत्री श्री बावनकुले जी के निर्देश का पालन करते हुए बोरवेल खोदकाम बंदी के आदेश में कुछ कार्यो में राहत देते हुये आदेश क्रं. जिनिक/म.स./ने.आ.व्य./कावि 400/2026 दिनांक 31.10.2026 को नया सुधारित आदेश जारी किया।

इस नए आदेश के अनुसार विभिन्न शासकीय विभागो, शासकीय यंत्रणा व स्थानिक स्वराज्य संस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सार्वजनिक पीने का पानी सभी को बराबर उपलब्ध हो, इसके लिए शासन द्वारा शुरू किए कार्य या इससे संबंधित बोरवेल खोदकाम के कार्य जारी रहेगे। उसी तरह घरेलु उपयोग के पानी की उपलब्धता तथा पुराने बोरवेल फ्लशिंग के कार्य भी जारी रहेंगे।

चेंबर के अध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर व पुर्व अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाशजी मेहाड़िया (अग्रवाल) ने चेंबर की ओर से मा. श्री चंद्रशेखर जी बावनकुले एवं जिल्हाधिकारी श्री कुमार आर्शीवाद को धन्यवाद दिया कि उन्होंने चेंबर के निवेदन का संज्ञान लेकर पानी संबंधी परेशानियों को समझकर नागरिकों एवं बोरवेल खोदकाम व्यापारियों को राहत दी।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सीए हेमंत सारडा ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.