Published On : Wed, Nov 5th, 2014

चंद्रपुर : जिला मध्यवर्ती कारागार में भक्तों की भीड़!

Advertisement

Mohram
चंद्रपुर।
हिन्दू व मुस्लिम एकता के प्रतीक मोहर्रम के अवसर पर चंद्रपुर के कारागृह का दरवाज़ा दो दिनों के लिए खोला गया है. मंगलवार को यहाँ दर्शन के लिए हज़ारों भक्त यहाँ स्थित दरगाह पहुँचे, जिससे कारागार परिसर जत्रा के रूप में नज़र आया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के मध्यवर्ती कारागार में हज़रत मखदुम शाहबुद्दीन शाह उर्फ़ गैवीशाह वली अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाकर भक्तों ने दर्शन किए. इसके लिए चंद्रपुर जिला कारागृह व् दरगाह कमेटी ने पूर्ण तैयारी की थी. जेल के भीतर स्थित एक कुआँ है जिसका पानी भक्त श्रद्धापूर्ण पीते और शरीर पर छिड़कते व घर लेकर हैं. उक्त कुएं  कई बीमारियां नष्ट होने की बात कही जाती है. यह कारगर स्थित दरगाह हर वर्ष भक्तों के लिए खोला जाता है. इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है.

Mohram

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.