Published On : Sat, Apr 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कोठारी ज्वेलर्स अहिंसा अवार्ड का वितरण

Advertisement

किशोर बेलसरे को जीवन गौरव, शहीद किरणकुमार धोपाडे को मरणोपरांत

नागपुर : श्री जैन सेवा मंडल नागपुर द्वारा 2621 वे भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सवपर गुरुवार को रात्रि में कविवर्य सुरेश भट सभागार में कोठारी ज्वेलर्स अहिंसा अवार्ड का वितरण हुआ. कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता संजय रघटाटे, मनपा उपायुक्त निर्भय जैन, डॉ. सिद्धार्थ जैन, सुरेशकुमार कोठारी, प्रदीप कोठारी, महेंद्र कटारिया, जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष दिलीप गांधी, निखिल कुसुमगर, पीयूष शाह, संजय नखाते उपस्थित थे.

अतिथियों के हस्ते दीप प्रज्ज्वलन हुआ. टिनी मिनी पाठशाला के बच्चों द्वारा नवकार वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. दिलीप गांधी, प्रदीप कोठारी, संजय रघटाटे, निर्भय जैन ने अपने विचार व्यक्त किये.अवार्ड की भूमिका निखिल कुसुमगर ने रखी.

श्री जैन सेवा मंडल को अपनी निःस्वार्थ सेवा देनेवाले किशोर मधुकरराव बेलसरे को जीवन गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. मरणोपरांत विशेष सम्मान शहीद किरण कुमार धोपाडे किया गया उनके परिजन पत्नी सविता धोपाडे को सम्मानित किया गया. धार्मिक श्राविक अवार्ड योगेंद्र जैन महिमवाल, धार्मिक श्राविका पद्मावती भीमराज कोटेचा, समाजसेवा का अवार्ड सचिन कोठारी, धार्मिक लिटिल मास्टर अवार्ड कियान हार्दिक दोशी, गुणवंत युवा अवार्ड उमरेड के मोनीष महेंद्र अठ्ठरकर, गुणवंत व्यक्तित्व अवार्ड शुभांगी नितिन लांबाडे, साधुसंत विहार अवार्ड किशोर बोथरा, समर्पित जैन अवार्ड सुदर्शन टोपरे, विशेष सम्मान न्यूरो सर्जन डॉ. नीलेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया.

Advertisement

विशेष 9 महानुभावों को विशेष कर्म के लिए संतोष नावकर, शिवकुमार खंडेलवाल, जयदीप पाटिल, विकास करांडे, गोविंद ठाकरे, राधेश्याम गांधी, सुधाकर डोले, रामदास झाडे, विनोद कडुस्कर को सम्मानित किया गया.

अवार्ड कार्यक्रम का संचालन खुशबू जैन सोलंकी ने किया. आभार प्रदर्शन संजय आगरकर ने किया. संयोजन समिति पीयूष शाह, संजय नखाते, महेंद्र कटारिया, संजय आगरकर, निखिल कुसुमगर, खुशबू जैन सोलंकी ने विशेष प्रयास किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.