Published On : Wed, Nov 19th, 2014

पांढरकवड़ा : वाहन को कट मारने से हुआ विवाद

Advertisement


एक व्यक्ति के जान पर बनी

पांढरकवड़ा (यवतमाल)। गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में आज एक व्यक्ति के जान पर बन आयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोंघार निवासी गणेश सहारे अपने  पिता अशोक सहारे को दुपहिया वाहन पर लेकर आखाड़ा वार्ड स्थित श्याम नगरी की ओर जा रहे थे तभी एक फोर व्हिलर द्वारा उसे कट मारा गया. इस पर गणेश  ने चार पहिया चालक को गाड़ी ढंग से चलाने की नसिहत दी. इतना सुनते ही चार पहिया का चालक गाड़ी उतरकर आरोपी रिआज अब्दुल रऊफ (28) तथा रिजवान अब्दुल रऊफ (24) ने गणेश को तू ज्यादा होशीयारी दिखा रहा है क्या? यह कहकर लकड़ी के दंडे से उसके सिर पर वार कर दिया. बिच बचाव करने गए गणेश के पिता  अशोक सहारे को भी जान से मारने की धमकी दी. लकड़ी के वार से गणेश की आंखों को नुकसान होने की जानकारी मिली है. साथ ही उसे उपचार हेू नागपुर  भेजा गया है. पिता अशोक रघुनाथ साहारे की शिकायत पर पुलिस ने दोनों  आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. आगे की जांच पुलिस कर रहीं है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.