Published On : Wed, Apr 3rd, 2019

गर्मियों में थोड़ी और गर्मी बढ़ा रही है दिशा पटानी की यह सेक्सी तस्वीर

Advertisement

दिशा ने हमेशा फिट और फैब रहने के लिए जानी जाती हैं। गर्मियां शुरू हो गई हैं और इस गर्मी का स्वागत दिशा ने माहौल में थोड़ी और गर्मी बढ़ाने के साथ किया है।

गुलाबी स्विम सूट में एक हॉट तस्वीर पोस्ट करते हुए दिशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “हेलो समर।”

पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिशा ने कभी भी टाइगर को डेट करने की बात स्वीकार नहीं की है लेकिन उनकी केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों किसी को भी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो एक तरफ दिशा पटानी का पत्‍ता बागी सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म से कट गया है। इस फ‍िल्‍म में उनकी जगह श्रद्धा कपूर ने ली है।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने ‘भारत’ के अलावा एक और फ‍िल्‍म का ऑफर उन्‍हें दिया है। दिशा पटानी के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि सुपरस्टार सलमान खान उनके काम से प्रभावित हैं।

डीबी पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने दिशा पटानी को फ‍िल्‍म ऑफर कर दी है लेकिन क‍िस फ‍िल्‍म में वह नजर आएंगी यह अभी साफ नहीं हुआ है।

सलमान खान इस साल दो फ‍िल्‍मों पर काम करेंगे जिनमें एक ‘दबंग 3’ है और दूसरी ‘किक 2’ है। ‘दबंग 3’ में इस बार दो अभिनेत्रियाँ होंगी ऐसे में दिशा पटानी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.