Published On : Wed, Oct 3rd, 2018

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ पर लगाई ‘किस’ की पाबंदी, गर्लफ्रेंड के लिए झट से मान ली बात

Advertisement

टाइगर श्रॉफ अपनी अब तक की सभी फिल्मों में हीरोइनों को किस करते देखे जा सकते हैं परंतु गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी द्वारा इस पर आपत्ति के बाद उन्होंने तय कर लिया है कि किसी हीरोइन को आगे से किस नहीं करेंगे। बताया जाता है कि टाइगर की हीरोइनों में बढ़ती लोकप्रियता के बाद दिशा डरने लगी हैं कि कहीं वह बहक न जाएं।

देखा गया है कि फिल्मों में पर्दे पर किसिंग जैसे दृश्यों की डिमांड अक्सर हीरो-हीरोइन के बीच नई रिलेशनशिप की शुरुआत बन जाती है। ऐसे में दिशा टाइगर को किस करने की छूट देकर जोखिम नहीं लेना चाहतीं। सूत्रों के मुताबिक हाल में दिशा टाइगर के रिश्तों में तनाव के बाद इस हीरो ने तय किया है कि आगे से वह अपनी गर्लफ्रेंड को किसी मुश्किल में नहीं डालेंगे।

अत: उन्होंने अगली फिल्म के निर्माताओं के साथ अनुबंधों में यह बात शामिल करनी शुरू कर दी कि वह किसिंग सीन नहीं करेंगे। उन्होंने निर्माताओं से यह भी कहा है कि कोशिश करें कि कहानी में हीरोइन के साथ अंतरंग दृश्य न रखे जाएं। उल्लेखनीय है कि अभी तक किसिंग और अंतरंग सीन न करने की शर्त सिर्फ सलमान खान ही निर्माता-निर्देशकों के सामने रखते आए हैं।

बॉलीवुड गलियारों में ये खबर सब जगह घूम रही है कि तारा और टाइगर दोनों इन दिनों फोन पर खूब वक्त साथ में गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। अब ये तो टाइगर और तारा ही जाने कि क्या वाकई दोनों के बीच कुछ चल रहा है? या फिर यह सिर्फ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में साथ काम करने की वजह से अफवाह फैलाई जा रही है? खैर, दिशा पाटनी के लिए किसिंग सीन न देने की टाइगर की ये शर्त इतना तो जरूर बताती है कि दोनों अभी भी सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

Advertisement

Credit: amar ujala

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.