Published On : Mon, Jun 28th, 2021

ट्रान्सपोर्ट संघटनो की संयुक्त बैठक मे विभिन्न समस्याओ पर चर्चा व नियोजन

Advertisement

– बढते तेल मूल्यवृद्धी,बेरीयर्स के भ्रष्टाचार से व्यवसाय भुखमरी के कगार पर!- ट्रान्सपोटर्स

नागपुर– वाडी,वडधामना सह नागपुर के ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों व विभिन्न ट्रांसपोर्ट संगठनों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त सभा का आयोजन रविवार को मे भारत ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन किताब सिंह चौधरी की अध्यक्षता में वडधामना -नागलवाड़ी परिसर में सम्पन्न हुइ.इस सभा मे वर्तमान मे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चर्चा के अनुसार सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों ने समस्याये प्रस्तुत करते हुये बताया कि नागपुर में पिछले कुछ समय से नो एन्ट्री के कारण दर्शाकर ट्रक वालों से असभ्य व व्यवहार किया जा रहा है और स्थिती को नही देखते हुये धड़ाधड़ ट्रक वालो के चालान बनाये जा रहे हैं. पहले ही महंगे डीजल से तथा टोल टॅक्स,अन्य टेक्स,लॉकडाऊन के साथ राज्य सीमा के RTO बैरियर्स पर हो रहे भ्रष्टाचार के कारण त्रस्त है ओर ट्रक व्यवसायी भूखे मरने के कगार पर पहूंच चुके है. पुलीस विभाग के NO ENTRY के योजना के के कार्यवाही से ट्रान्सपोटर्स को अधिक परेशान किया जा रहा है.देश मे ट्रान्सपोर्ट व्यवसाय सरकार को सबसे अधिक टॅक्स अदा करता हैं. कोरोना काल मे भी इस व्यवसाय ने देश को अग्रक्रम से सेवा प्रदान की है.फिर भी सरकार का इस व्यवसाय पर दुर्लक्ष करना चिंतनीय साबीत होता है.

चर्चा उपरांत सरकार से तेल मूल्य वृद्धी रोकना व सभी ट्रांसपोर्ट युनियन जल्द ही ट्रान्सपोर्ट समस्याओ संदर्भ मे पुलिस कमिश्नर नागपुर से मुलाकात करके उनको अपनी समस्या से अवगत कराणे का निर्णय लिया गया.

Advertisement

इस संयुक्त सभा का भारत ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रभारी राकेश अग्रवाल ने मंच का संचालन सभा मे मुख्य रूप से JAC के प्रह्लाद अग्रवाल, BRPS के नरेंद्र मिश्रा, TOBA अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,TFA अध्यक्ष सुनील पांडेय,नागपुर ट्रेलर एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा सह ओमप्रकाश मिश्रा,महाराष्ट्र वाहतूक सेना जिल्हाध्यक्ष नितिन नायक,राजेश वाघमारे, भाजप ट्रान्सपोर्ट आघाडी के जिल्हाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर,राष्ट्रवादी ट्रान्सपोर्ट आघाडी के जिल्हाध्यक्ष सुशील शर्मा,विमलेश सिंह,जरनैल सिंह,अशोक पंडित,मनोज सिंह,मोहन गुप्ता,दिनेश अग्रवाल,सुधीर कापसे,योगेश चौबे आदि काफी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.