Published On : Mon, Jan 30th, 2017

नाना पटोले को मिली अस्पताल से छुट्टी

Advertisement

Nana Patole
नागपुर:
भाजपा सांसद नाना पटोले को कार्यक्रम के दौरान चक्कर आने और तबियत बिगड़ने के कारण रविवार को नागपुर में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नाना पटोले लगातार तीन चार दिनों से कार्यक्रमों में सक्रिय तौर हिस्सा ले रहे थे। बिलासपुर में रेलवे की बैठक के उपरांत रविवार सुबह 9 बजे सिवनी बांध पर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे।

बिना नाश्ता किए कार्यक्रम में पहुंचने से उन्हें गश आ गया। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां बिना देरी गंवाए उन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान वे स्थिर हो गए। लेकिन चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी तरह जांच और हालात को समझने के उपरांत एक दिन बाद छोड़ने का निर्णय लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.