Published On : Tue, Jul 30th, 2019

बाढ की स्थिती से जूझने तैयार आपत्ती व्यवस्थापन विभाग

Advertisement

नागपुर : नागपुर महानगर पालिका का आपत्ति व्यवस्थापन विभाग व अग्निशमन विभाग सतत बारिश से निर्माण होने वाली किसी भी परिस्थिति से जूझने के लिए तैयार है । अग्निशमन विभाग के प्रमुख श्री राजेन्द्र उचके के अनुसार पिछले वर्षों में बाढ की परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष ६ रबर पावर बोट को तैयार रखा गया है। इन बोट पर चार चार कर्मचारियों की टीम बनाई गई है । इसके अलावा ५० जीवन रक्षक जैकेट व ५० जीवन रक्षक युवकों की टीम का गठन किया गया है जो किसी भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करने तैयार हैं ।

मनपा की ओर से बस्तियों में जमा जल को निकालने के लिए प्रत्येक जोन में २ पंप उपलब्ध कराए गए हैं । गत वर्ष की तुलना में पंपों की संख्या १० से बढ़ाकर २० की गई है।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हर जोन कार्यालय में व मनपा मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) कार्यरत है । सभी कक्ष २४ घंटे कार्यरत हैं । प्रत्येक जोन में भी अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की टीमों का गठन किया गया है जो किसी भी विपरीत परिस्थितियों में सहायता के लिए तत्पर है। इसके साथ ही २० होम गार्ड व अग्निशमन विभाग के ४५ कर्मचारियों की तैनाती की गई है ।

मनपा की ओर से बाढ़ की स्थिति में शालाओ को तैयार रखने का आदेश दिया गया है । अग्निशमन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बेसमेंट में जमा होने वाले जल की निकासी के लिए स्वयं पंप की व्यवस्था करें ।

Advertisement

मनपा की ओर से बिजली के संयंत्रों से दूर रहने की अपील की गई है । साथ ही जर्जर इमारतों व गिरने की संभावना वाले वृक्षों की जानकारी अग्निशमन विभाग को देने का आग्रह किया गया है ।

Advertisement
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges