Published On : Sat, Dec 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रिश्ते से असहमत युवती ने की ख़ुदकुशी

नागपुर: वाठोडा पुलिस थाने के अंतर्गत अबूमिया नगर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका अमीना परवीन मुराद शेख है। अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

उसके परिजनों ने उसकी सगाई परिसर में ही रहने वाले एक युवक से करा दी थी। हालांकि वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर परेशान तथा असहमत अमीना ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से दुपट्टे की सहायता से खुदकुशी कर ली।

Gold Rate
27 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,22,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,13,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,51,400/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement