Published On : Tue, Sep 19th, 2017

वाठोड़ा चिल्ड्रन पार्क से स्वामीनारायण मंदिर तक सीधी सड़क

Advertisement


नागपुर: शहर में दर्शनीय स्थल व उसके आसपास बड़े-बच्चों का मनोरंजन स्थल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार के मार्गदर्शन में नागपुर महानगरपालिका प्रशासन सक्रीय है. इसी क्रम में वाठोड़ा स्थित स्वामीनारायण मंदिर से प्रस्तावित चिल्ड्रेन्स पार्क तक सीधी सड़क बनाने की योजना का आंकलन किया गया है. इसके लिए अतिशीघ्र धारा ३७(१) के तहत अधिग्रहण की कार्रवाई जाएगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान रिंग रोड के पूर्व नागपुर के बाहरी हिस्से में वर्षों पूर्वी स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण किया गया था. जो आज मध्य भारत में विख्यात हो चुका है. ठीक इसके सामने रिंग रोड के भीतरी हिस्से याने वाठोड़ा परिसर में पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े की पहल पर मनपा प्रशासन लगभग ८ एकड़ जगह में भव्य चिल्ड्रेन्स पार्क का निर्माण करने वाली है.


भाजपा नगरसेवक धर्मपाल मेश्राम के अनुसार इस पार्क से सीधे स्वामीनारायण मार्ग तक एक सड़क मार्ग के निर्माण की भी योजना है. जो ३०० मीटर लम्बी एवं १८ मीटर चौड़ी होगी। क्योंकि इस प्रस्ताव के लिए पहले से न योजना थी और न ही जमीन को आरक्षित किया गया था. इसलिए आज इस जगह पर लगभग १५-१८ प्लाट हैं, जो निजी लोगों के हैं. इनमें से एक प्लॉटधारक घर भी बनाकर रह रहा है. फिर इसके बाद अधिग्रहित जमीन का ‘यूजर चेंज’ कर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से स्वामीनारायण मंदिर में आने वाले आगंतुकों के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन्स पार्क काफी सार्थक साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.