Published On : Wed, Oct 8th, 2014

नागपुर : दीनानाथ पडोले की पदयात्रा से नागरिकों में उत्साह का वातावरण

Advertisement


आंबेडकरी विचार मोर्चा का पडोले को समर्थन

Dinanath Padole
नागपुर।
दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार दीनानाथ पडोले की जनसंपर्क पदयात्रा सुबह 8 बजे वेणु काॅर्नर मानेवाडा रोड से असंख्य कार्यकर्ताओं व नागरिकों की उपस्थिति में निकाली गई. पदयात्रा बालाजीनगर-गजानन मंदिर-वसंतनगर-नाईकनगर-बालाजीनगर रिंगरोड-विणकर काॅलोनी-श्रीहरीनगर-कपीलनगर- गीतानगर-शाहुनगर-मुद्रानगर-दौलतनगर-राधानंदनगर-अंबिकानगर-चिंतामणीनगर-मानेवाडा बेसारोड परिसर से होते हुए नागुलवार काॅम्प्लेक्स के समीप समाप्त हुई.

विधायक दीनानाथ पडोलेने भाकरे ले-आऊट, नाईकनगर, भगवाननगर, गजानन मंदीर परिसर में रास्ते का डांबरीकरण, फुटपाथ, विद्युत पोल, नाले की सुरक्षा दिवार आदि विकास काम ऐसे 5 करोड़ के सार्वजनिक विकास काम इस क्षेत्र में करने से नागरिकों ने पदयात्रा के दौरान विधायक पडोले उत्साह में स्वागत किया.

इस क्षेत्र में नागरिकों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध करके दिने में पडोले ने अहम भूमिका निभाई है. बालाजी नगर में गौसीय ले-आउट के दुकानदार व नागरिकों को रास्ता बढ़ाने के लिए उनका घर या सौरक्षण दिवार तोड़ने के लिए नोटिस दी थी. इस वजह से नागरिकों में रोष वातावरण निर्माण हुआ था. विधायक पडोले ने दिए गए नोटिस को स्थगित करके देने के लिए विशेष रूप से प्रयास किया. इस वजह से इस परिसर के नागरिकों ने पडोले का आभार व्यक्त कर बड़ी उत्साह के साथ स्वागत किया. वही बालाजी नगर व नाईक नगर उद्यान यह इस परिसर का एकमेव ऐसा स्थान है, जहां बच्चे, वृध्द, महिला, युवक यहां शैक्षणिक सांस्कृतिक व बौध्दिक कार्यक्रम करते रहते है. उद्यान का सौंदर्यीकरण करके देने से परिसर के नागरिकों ने पडोले का उत्साह में स्वागत कर आभार व्यक्त किया.

इसी तरह आंबेडकरी विचार मोर्चाने राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सक्षम नेतृत्व पर विश्वास दर्शाकर दलितों को न्याय देने में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ही समर्थ होने का जाहीर कर समर्थन जाहीर किया है. इस वजह से दक्षिण नागपुर में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार दीनानाथ पडोले को आंबेडकरी विचार मोर्चा के कॅडर का बड़ी तादात व निर्णायक मतदान होने के लिए प्रयास में लगे है. इस वजह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व दक्षिण नागपुर के नागरिकों में उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है.

Advertisement

इस दौरान पदयात्रा में नगरसेवक राजुभाऊ नागुलवार, अशोक काटले, ईश्वर बालबुधे, बबीता मेहर, सचिन दुरुगकर, श्याम थोरात, गुणवंतराव तुमसरे, नुतन रेवतकर, पिंकी पौनीकर, शोभा साप्लेकर, गीता खमेले, कांचन वंजारी, पुष्पांजय करांडे, सुशिला रेहपवार, शालीनी सव्वालाखे, उषा पांडे, किरण खरोडे, चंद्रकांता जैस्वाल, अनुताई गायकवाड, प्रमिला शुभ्कर, रत्ना जाधव, तरीना शेख, नाजमा शेख, नाजीश शेख, मुमताज शेख, कल्पना चैव्हाण, शोभाताई दलवी, सुखदेव वंजारी, धमेन्द्र खमेले, एस.के.अली, प्रशांत वानखेडे, गोपाल ठाकुर, रामदास पांडे, राजेश बेलखोडे, राजु इंगोले, किशोर तराले, देवेंद्र नागपूरे, चंद्रशेखर हिंगणीकर, अली भाई, नारायण बोरीकर, विलास झिलपे, विशाल रोटकर, वर्षा खरे, शेखर साल्फेकर, सुनील मेश्राम, छाया बालबुधे, शोभा साल्फेकर, निता खमेले, श्रद्वा शाहु, विनोद तलमले, विठ्ठल डेगले, बंडु बोराडे, बंडू वाघ, राजु फाले, नितिन चैधरी, प्रविण विघरे आदि असंख्य कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.